Motorcycle-Car Collision Injures Young Man in Gomiyah कार से टक्कर में बाइक सवार घायल, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsMotorcycle-Car Collision Injures Young Man in Gomiyah

कार से टक्कर में बाइक सवार घायल

गोमिया में सोमवार को आईईएल मेन रोड पर बाइक और कार की टक्कर में 22 वर्षीय राजेश भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोTue, 29 April 2025 03:55 AM
share Share
Follow Us on
कार से टक्कर में बाइक सवार घायल

गोमिया। सोमवार को आईईएल मेन रोड पर बाइक और कार की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सियारी निवासी 22 वर्षीय राजेश भुइयां बाइक से जा रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर एक कार से टकरा गया। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। सूचना मिलते ही आईईएल थाना पुलिस पहुंची और कार एवं बाइक दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।