फुसरो के अखाड़ा समितियों ने किया सम्मानित
करगली में रामनवमी का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। फुसरो नगर क्षेत्र की सभी अखाड़ा कमेटियों ने बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह और थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर...

करगली। रामनवमी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर फुसरो नगर क्षेत्र के सभी अखाड़ा कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों ने बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह एवं बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह को सम्मानित किया। केंद्रीय अखाड़ा कमेटी करगली बाजार, सुभाषनगर, फुसरो महावीर मंदिर, पुराना बीडीओ आफिस शिव शनि मंदिर, शारदा कॉलोनी, अमलो बस्ती आदि अखाड़ा कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे। कैलाश ठाकुर की अगुवाई में सम्मानित किया गया। समिति के आर प्रसाद, अशोक अग्रवाल, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष वैभव चौरसिया, भोला दिगार, चंदन तिवारी, भरत वर्मा, लीलाधारी गुप्ता, विनय बरनवाल, दीपक गिरि, रुपेश वर्मा आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।