Review Meeting of Dishom Jaher Trust for Tribal Community Held दिशोंम जाहेर सेवा ट्रस्ट का चुनाव 22 को , Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsReview Meeting of Dishom Jaher Trust for Tribal Community Held

दिशोंम जाहेर सेवा ट्रस्ट का चुनाव 22 को

बोकारो, प्रतिनिधि।दिशोंम जाहेर सेवा ट्रस्ट का चुनाव 22 कोदिशोंम जाहेर सेवा ट्रस्ट का चुनाव 22 कोदिशोंम जाहेर सेवा ट्रस्ट का चुनाव 22 कोदिशोंम जाहेर से

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSun, 15 June 2025 03:45 AM
share Share
Follow Us on
दिशोंम जाहेर सेवा ट्रस्ट का चुनाव 22 को

दिशोंम जाहेर गढ़ सेक्टर 4 कार्यालय में शनिवार को दिशोंम जाहेर सेवा ट्रस्ट की समीक्षा बैठक हुई। जिसमे आदिवासी संथाल समाज के समाज सेवी व बुद्धिजीवी लोगों के द्वारा पिछले कार्यकाल वर्ष 2022-2025 की समीक्षा की गई । जिसमें पिछले तीन वर्ष की आय और व्यय का आकलन किया गया। पिछले तीन वर्ष में किए गए कार्यो का आकलन किया गया। दिशोंम जाहेर गढ़ के दैनिक कार्यक्रम के बारे मे सभी को अवगत किया गया। इस समीक्षा के बाद पुनः ट्रस्ट का पुनर्गठन को लेकर चुनाव का तिथि तय किया गया। जो कि 22 जून 2025 दिन रविवार निर्धारित किया गया।

इस बैठक में चुनाव प्रकिया पर भी चर्चा हुई। चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने के लिए चुनाव आयुक्त सह चुनाव पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई। बैठक में अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ हांसदा, महासचिव महावीर मरांडी, सचिव कृष्णा कुमार सोरेन, कोषाध्यक्ष महावीर सोरेन, मुख्य सलाहकार सुनील टुडू, कार्यालय सचिव दिनेश सोरेन, उपाध्यक्ष अमन बास्की, सोहराय सोरेन, काली हांसदा, सोमाय टुडू, शंकर टुडू, शंकर सोरेन, दिनेशवर मरांडी, दुर्गा मुर्मू, बबलू टुडू, जीवधन सोरेन शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।