अंडर 20 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में बोकारो के 2 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
राजस्थान के कोटा में 20 से 22 अप्रैल तक अंडर 20 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन होगा। बोकारो के सूरज कुमार और अभिषेक कुमार का चयन राज्य कुश्ती टीम के लिए किया गया है। झारखंड के कोच मृत्युंजय नाथ...

बोकारो ,प्रतिनिधि। राजस्थान के कोटा में 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक अंडर 20 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में बोकारो टीम के खिलाड़ियों का भी चयन राज्य कुश्ती टीम के लिए रांची में हुआ था। इसमें बोकारो के सूरज कुमार 72 केजी ग्रीको रोमन में व अभिषेक कुमार 63केजी ग्रीको रोमन में चयन किए गए। झारखंड कोच के रूप में मृत्युंजय नाथ चौधरी नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने आज रवाना हो गए। बोकारो जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने खिलाड़ियों व कोच को शुभकामनाएं व बधाइयां दी। उन्हें कोटा के लिए रवाना करते हुए कहा बोकारो जिला में काफी प्रतिभावान खिलाड़ी पहलवान हैं। जिन्हें जिला प्रशासन व बोकारो इस्पात प्रबंधन समुचित व्यवस्था, संसाधन व उच्च कोटि के प्रशिक्षण दे तो बोकारो व झारखंड का नाम देश में करेंगे। जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाइयां दी। बधाई देने वाले में अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, उपाध्यक्ष रणधीर कुमार, रामजीत यादव, विक्की गुप्ता,ललन शर्मा शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।