सड़क हादसों में सात लोग घायल
Pratapgarh-kunda News - कुंडा में अज्ञात वाहनों की टक्कर से कई लोग घायल हो गए। बलीपुर गांव के 62 वर्षीय बृजलाल, जेठवारा बाजार के 27 वर्षीय दुर्गेश कुमार, बेंती गांव के सुखलाल और 75 वर्षीय माता फेर सहित अन्य घायल हुए। घायलों...
कुंडा, संवाददाता। हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी दूधनाथ पाल का 62 वर्षीय बृजलाल बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। जेठवारा थाना क्षेत्र के जेठवारा बाजार निवासी 27 वर्षीय दुर्गेश कुमार बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती गांव निवासी घेर्राऊलाल का 42 वर्षीय बेटा सुखलाल गांव के ही जमुना प्रसाद की 65 वर्षीय पत्नी शिवकली के साथ बाइक से जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह सड़क पर गिरे और घायल हो गए। पूरे जीत चौधरी गांव निवासी 75 वर्षीय माता फेर वाहन की टक्कर से घायल हो गए। इसी गांव के हरिहर सिंह के 22 वर्षीय बेटे दिनेश सिंह मोहल्ले के ही अरुण सिंह की 22 वर्षीय पत्नी शिमला देवी के साथ बाइक से जाते समय हादसे में घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।