Divine Grace Bhagwat Katha Highlights the Importance of Devotion भगवान अपने भक्तों पर करते हैं कृपा: नरेंद्र कृष्ण, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsDivine Grace Bhagwat Katha Highlights the Importance of Devotion

भगवान अपने भक्तों पर करते हैं कृपा: नरेंद्र कृष्ण

Pratapgarh-kunda News - भगवान अपने भक्तों पर कृपा करते हैं, ऐसा कहना था पं. नरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी का। उन्होंने बिबियाकरनपुर डेंगुरपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बताया कि रावण के भाई विभीषण राम भक्त थे, जिनकी भक्ति...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाThu, 17 April 2025 06:36 PM
share Share
Follow Us on
भगवान अपने भक्तों पर करते हैं कृपा: नरेंद्र कृष्ण

रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। भगवान अपने भक्तों पर कृपा करते हैं। भगवान से जुड़ने मात्र से ही उसका कल्याण हो सकता है। भगवान भक्त के सुख को अपना सुख तथा उसके दुःख को अपना दुःख मानते हैं। यह बातें बिबियाकरनपुर डेंगुरपुर गांव में डॉ. हरिवंश प्रताप सिंह के संयोजन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में गुरुवार को कथा व्यास पं. नरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने कही। कथा व्यास ने कहा कि रावण के भाई विभीषण राम भक्त थे। विभीषण जैसे रामभक्त के कारण ही रावण पर कोई विपत्ति नहीं आई। लेकिन जैसे ही रावण ने विभीषण को लंका से निकाल दिया, रावण के बुरे दिन आ गए और श्रीराम ने उसका वध कर दिया। श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा के संकीर्तन के साथ कथा को विराम दिया गया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, रविवंश प्रताप सिंह, दारा सिंह, रामचंद्र सिंह, बबलू शुक्ल, कमलेश सिंह, पिंटू सरोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।