जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए सिविल अधिकारी को किया सम्मानित
एनके क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार को लेकर क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्यों ने सिविल विभाग के प्रमुख सुमन कुमार को सम्मानित किया। समिति ने पानी की सप्लाई में सुधार की सराहना की और अन्य...

खलारी, निज प्रतिनिधि। एनके एरिया में जल आपूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार को लेकर क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्यों ने सिविल विभाग के प्रमुख सुमन कुमार को सम्मानित किया। एक सादे समारोह में समिति के सदस्य सुनील कुमार सिंह, प्रेम कुमार, डीपी सिंह, पिंकू सिंह व शैलेश कुमार ने अधिकारी को बुके भेंट कर सम्मानित किया। समिति सदस्यों ने पानी सप्लाई की व्यवस्था में सुधार को सराहा और साथ ही क्षेत्र में अन्य बुनियादी सुविधाओं में भी प्रगति लाने की अपील की। उन्होंने श्रमिकों के जर्जर आवास और सेफ्टी टैंक से संबंधित समस्याओं को भी उठाया और कहा कि इन क्षेत्रों में भी ठोस पहल की जरूरत है। इस मौके पर सिविल अधिकारी सुमन कुमार ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया जा रहा है और भविष्य में कई जन उपयोगी योजनाओं को धरातल पर लाया जाएगा। समारोह में श्रमिक प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार सिंह और कृष्णा चौहान भी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।