One Nation One Election BJP Youth Wing Advocates for Unified Electoral Process देश के विकास के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव जरूरी: पुंडीर, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsOne Nation One Election BJP Youth Wing Advocates for Unified Electoral Process

देश के विकास के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव जरूरी: पुंडीर

-भाजयुमो ने एक देश एक चुनाव के लिए बीएफआईटी कॉलेज में किया संवाद कार्यक्रम में किया संवाद कार्यक्रम सेलाकुई संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरThu, 17 April 2025 06:55 PM
share Share
Follow Us on
देश के विकास के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव जरूरी: पुंडीर

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर बीएफआईटी कॉलेज सुद्धोवाला में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि पूरे देश को एक राष्ट्र, एक चुनाव की जरूरत है। प्रदेश और देश के विकास की व्यवस्था को संतुलित करने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव आवश्यक है। मुख्य वक्ता रमेश गाड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक राष्ट्र एक चुनाव का विजन देश की अर्थव्यवस्था और सरकारी सुविधा के लिए बहुत ही आवश्यक है। बार-बार चुनाव होने से देश की प्रगति में बाधा उत्पन होती है। कहा भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रित देश है। एक राष्ट्र एक चुनाव संपूर्ण देशवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जनता भी हर समय चुनाव के कारण परेशान रहती है। इसलिए लोस एवं विस चुनाव एक साथ होने से सरकारी संसाधनों पर दबाव कम होगा। सुरक्षा बल ठीक प्रकार से व्यवस्था कर पाएंगे और विकास कार्य भी बाधित नहीं होंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा मीता सिंह,भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय तोमर, सुखदेव, राहुल गुप्ता,देवेंद्र प्रसाद,नीरज चौहान, सागर ठाकुर, गौरव तोमर,सिकंदर चौहान, शतांश आदि लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।