City Corporation Launches Campaign Against Illegal Hoardings on Bamboo Sticks नगर निगम ने हटाए बांस, बल्लियों पर लगे होर्डिंग, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsCity Corporation Launches Campaign Against Illegal Hoardings on Bamboo Sticks

नगर निगम ने हटाए बांस, बल्लियों पर लगे होर्डिंग

Agra News - मुख्यमंत्री के आदेश पर नगर निगम ने शहर में बांस बल्लियों पर लगे अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान शुरू किया। पहले दिन कई होर्डिंग जब्त किए गए। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल को तेज आंधी तूफान की चेतावनी दी है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 17 April 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
नगर निगम ने हटाए बांस, बल्लियों पर लगे होर्डिंग

मुख्यमंत्री के आदेश पर शहर में बांस बल्लियों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंगों के खिलाफ नगर निगम ने गुरुवार से अभियान शुरू कर दिया। पहले दिन अभियान चलाकर तमाम होर्डिंग जब्त किए गए। पिछले दिनों आंधी तूफान के कारण हुए हादसों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में बांस बल्लियों के माध्यम से लगाए गए विज्ञापन पट और होर्डिंग्स को हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। मौसम विभाग ने भी 18 अप्रैल को तेज आंधी तूफान आने के संकेत दिए हैं। नगर निगम प्रशासन ने शहर के चारों जोन में टीमों का गठन कर गुरुवार को अवैध विज्ञापन पटों होर्डिंग और बैनर आदि को हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाया। भगवान टॉकीज, एमजी रोड, सिकंदरा बोदला रोड, टेढ़ी बगिया और जमुना किनारे रोड पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम ने दर्जनों की संख्या में अवैध विज्ञापन होर्डिंगों को जब्त किया। बांस बल्लियों के माध्यम से लगाये जाने वाले विज्ञापन पट और होर्डिंग्स पर नगर निगम प्रशासन की ओर से पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। तेज आंधी और बारिश के दौरान इन विज्ञापन पटों के गिरने के कारण कई बार गंभीर हादसे हो जाते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।