jharkhand cgl paper leak case irb jawan will be suspended dgp told the reason झारखंड CGL पेपर लीक मामले में बर्खास्त होंगे 6 IRB जवान, क्या था गुनाह; DGP ने बताया, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand cgl paper leak case irb jawan will be suspended dgp told the reason

झारखंड CGL पेपर लीक मामले में बर्खास्त होंगे 6 IRB जवान, क्या था गुनाह; DGP ने बताया

  • झारखंड की सीजीएल परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के मददगार आईआरबी जवानों को बर्खास्त किया जाएगा। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीFri, 18 April 2025 08:25 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड CGL पेपर लीक मामले में बर्खास्त होंगे 6 IRB जवान, क्या था गुनाह; DGP ने बताया

झारखंड की सीजीएल परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के मददगार आईआरबी जवानों को बर्खास्त किया जाएगा। 24 मार्च को सीआईडी ने आईआरबी के पांच जवानों को गिरफ्तार किया था। वहीं एक आईआरबी जवान अब भी फरार है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने जांच के बाद इस मामले में संलिप्तत आईआरबी जवानों को बर्खास्त करने के लिए झारखंड सशस्त्र बल (जैप) के डीआईजी को पत्र लिखा है।

आईआरबी बटालियन जैप के अधीन ही आता है, ऐसे में इस मामले में नियोक्ता एजेंसी को जवानों पर कार्रवाई करनी है। जवानों के खिलाफ धारा 311 के तहत बर्खास्तगी की कार्रवाई का आदेश दिया गया है। फिलहाल जेल में बंद ये जवान निलंबित हैं। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है। सीआईडी फरार जवान की तलाश में जुटी है। फरार जवान भी सीजीएल का अभ्यर्थी रहा है। वह भी परीक्षा में पास हुआ था, लेकिन सीआईडी के द्वारा केस का अनुसंधान शुरू किए जाने के बाद उसने आईआरबी से अवकाश ले लिया था। तब से ही वह फरार है।

दूसरी ओर जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा देने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड संदीप त्रिपाठी उर्फ शशि भूषण दीक्षित, उसके सहयोगी विवेक रंजन, आईआरबी के पांच जवानों समेत सभी 10 गिरफ्तार आरोपियों पर पहली चार्जशीट की तैयारी पूरी कर ली गई है।

इनकी होगी बर्खास्तगी

झारखंड की सीजीएल परीक्षा में धांधली को लेकर 6 जवानों पर ऐक्शन की तैयारी हो गई है। कुंदन कुमार (आरक्षी-119, आईआरबी-8, गोड्डा) रोबिन कुमार (आरक्षी-105, आईआरबी-8, गोड्डा), अखिलेश कुमार (आरक्षी-578, आईआरबी-8, गोड्डा), गौरव कुमार (आरक्षी-138, आईआरबी-8, गोड्डा), अभिलाष कुमार(आरक्षी-530, आईआरबी-8, गोड्डा) के अलावा एक फरार जवान शामिल है।