Weather Change in Ranchi Strong Winds and Rain Forecast for Next Three Days मौसम का मिजाज : राज्य में पूर्वी हवा के चलते आज से 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsWeather Change in Ranchi Strong Winds and Rain Forecast for Next Three Days

मौसम का मिजाज : राज्य में पूर्वी हवा के चलते आज से 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रांची समेत पूरे झारखंड में हवा का रुख बदल गया है, जिससे शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना है। हाल ही में देवघर और पूर्वी सिंहभूम में बारिश हुई है। मौसम विभाग के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 17 April 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
मौसम का मिजाज : राज्य में पूर्वी हवा के चलते आज से 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत पूरे राज्य में हवा ने अपना रुख बदल लिया है। राजधानी समेत इसके दक्षिणी भाग में शुरू हुई पूर्वी हवा के कारण प्रदेश में शुक्रवार से अगले तीन दिन तक तेज हवा और गरज के साथ बारिश हो सकती है। हवा में आए बदलाव से संताल के देवघर और कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम में गुरुवार को बारिश हुई। वहीं, पिछले 24 घंटों के बीच रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह आदि जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। राज्य में मौसम में बदलाव का यह सिलसिला अप्रैल के अंत तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सूबे में अगले तीन दिन के बीच अधिकतम तापमान में दो से तीन तक डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद ही कुछ बदलाव की उम्मीद है। पूरे राज्य में अभी अधिकतम तापमान औसत से दो से चार डिग्री तक नीचे है।

मौसम में बदलाव के कारण रांची का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। गुरुवार को राज्य में सबसे अधिक गर्मी मेदिनीनगर में पड़ी। यहां राज्य में सबसे अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया।

निम्न दबाव की ट्रफ लाइन से उथल-पुथल

मौसम विभाग के अनुसार अभी पश्चिम से पूर्व असम के दक्षिणी भाग तक एक निम्न दबाव की ट्रफ लाइन बनी हुई है। यह मध्य प्रदेश के पूर्व से लेकर छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र और बांग्लादेश से होकर गुजर रहा है। वहीं, एक अन्य सिस्टम साइक्लोनिक सर्कुलेशन बिहार के ऊपर बना हुआ है, जो मौसम में बदलाव ला रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।