bridge made of crores crooked in 10 years 15 thousand people affected many trains cancelled timing changed 2015 में निर्माण, 2025 में बेकार; झारखंड के गुमला में करोड़ों का बना पुल दस साल में ही हुआ टेढ़ा, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़bridge made of crores crooked in 10 years 15 thousand people affected many trains cancelled timing changed

2015 में निर्माण, 2025 में बेकार; झारखंड के गुमला में करोड़ों का बना पुल दस साल में ही हुआ टेढ़ा

झारखंड के गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के मरियम टोली शंख नदी पर बना पुल 10 साल बाद ही टेढ़ा हो गया है। गुमला विशेष प्रमंडल ने एक प्राइवेट एजेंसी के जरिए 234 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण वित्तीय वर्ष 2011-12 में शुरू कराया था।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, गुमला। अमरनाथ कश्यपFri, 3 Jan 2025 07:37 AM
share Share
Follow Us on
2015 में निर्माण, 2025 में बेकार; झारखंड के गुमला में करोड़ों का बना पुल दस साल में ही हुआ टेढ़ा

झारखंड के गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के मरियम टोली शंख नदी पर बना पुल 10 साल बाद ही टेढ़ा हो गया है। करीब तीन करोड़ से बने इस पुल का एक पिलर धंस कर तिरछा हो गया है। गुमला विशेष प्रमंडल ने एक प्राइवेट एजेंसी के जरिए 234 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण वित्तीय वर्ष 2011-12 में शुरू कराया था। वर्ष 2015 में निर्माण पूरा हुआ था।

निर्माण के बाद पहली ही बारिश में पुल का एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ माह पहले ही विशेष प्रमंडल के चीफ इंजीनियर के नेतृत्व में पुल का निरीक्षण कराया गया था। तब क्षतिग्रस्त पिलर और उपरी हिस्से को ठीक करने की योजना बनी पर काम शुरू नहीं हुआ है। इस संबंध में विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता महादेव उरांव ने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर भेजा गया है, पर अबतक स्वीकृति नहीं मिली है। बता दें कि यदि पुल पर आवागमन ठप हुआ तो रायडीह और जारी ब्लॉक की 15 हजार आबादी प्रभावित होगी। पुल पर यातायात बाधित हुआ तो रायडीह की केमटे पंचायत और आसपास के गांवों के लोगों को छत्तीसगढ़ जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।

ट्रेन के प्रस्थान समय और मार्ग में परिवर्तन

रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस सात से 12 जनवरी तक अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 30 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी। वहीं, कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किए गए हैं। इनमें हैदराबाद-पटना स्पेशल एक्सप्रेस आठ जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला, रांची, मुरी, कोटशिला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राउरकेला, सिनी, चांडिल, मूरी और कोटशिला होकर चलेगी। जबकि, मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस 11 जनवरी को कोटशिला, मुरी, चांडिल, सिनी, राउरकेला होकर चलेगी।

रेलवे लेगा ब्लॉक

सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर रेलवे की ओर से ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। जबकि, कुछ ट्रेनों के परिचालन में फेरबदल किया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस सात से लेकर 16 जनवरी तक रद्द रहेगी। रांची-हावड़ा एक्सप्रेस सात और 12 जनवरी को रद्द रहेगी। हटिया-टाटानगर मेमू सात से लेकर 12 जनवरी तक रद्द रहेगी। हटिया-सांकी मेमू सात से लेकर 16 जनवरी तक रद्द रहेगी। हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस सात से लेकर 16 जनवरी तक रद्द रहेगी। हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस सात से लेकर 12 जनवरी तक रद्द रहेगी। रांची-बोकारो स्टील सिटी मेमू सात से 16 जनवरी तक रद्द रहेगी।

हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 5 को विलंब से खुलेगी

खड़गपुर मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। ट्रेन संख्या 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस पांच जनवरी को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर एक घंटे विलंब से हावड़ा से प्रस्थान करेगी।