Jharkhand State Karate Championship 2025 Upcoming Event at Harivansh Tana Bhagat Indoor Stadium रांची में 9 से 11 मई तक होगी झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप, 16 जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsJharkhand State Karate Championship 2025 Upcoming Event at Harivansh Tana Bhagat Indoor Stadium

रांची में 9 से 11 मई तक होगी झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप, 16 जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप 9, 10 और 11 मई 2025 को रांची में हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 16 जिलों के बच्चे भाग लेंगे। इसमें काता और कुमीते की स्पर्धाएँ होंगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 5 May 2025 02:02 PM
share Share
Follow Us on
रांची में 9 से 11 मई तक होगी झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप, 16 जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

चाईबासा।स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वावधान में आगामी 9, 10 एवं 11 मई 2025 को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता तीन दिवसीय होगी, जिसमें राज्यभर के करीब 16 जिलों से बॉयज एवं गर्ल्स कराटेकार भाग लेंगे। चैंपियनशिप का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा: पहला दिन (9 मई): 12 और 13 वर्ष के बालक-बालिकाओं के बीच काता और वजन वर्ग अनुसार कुमीते की प्रतियोगिता होगी। साथ ही सब-जूनियर टीम काता का भी आयोजन किया जाएगा। दूसरा दिन (10 मई): 7 से 11 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के बीच काता और कुमीते स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

तीसरा दिन (11 मई): 14-15 वर्ष आयु वर्ग (कैडेट) और 16-17 वर्ष आयु वर्ग (जूनियर) के बालक-बालिकाओं के बीच काता एवं कुमीते मुकाबले होंगे। इस चैंपियनशिप का विशेष महत्व यह है कि इसमें गोल्ड मेडल विजेता कराटेकार को अगले महीने देहरादून में आयोजित होने वाली नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी।यह जानकारी स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ वेस्ट सिंहभूम के अध्यक्ष सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह चैंपियनशिप राज्य के युवा कराटे खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच है, जहां वे अपने हुनर का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बना सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।