Four Boys Injured in Motorcycle Accident Near Manoharpur 08--बाइक दुर्घटना में चार घायल,दो रेफर, Chakradharpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsFour Boys Injured in Motorcycle Accident Near Manoharpur

08--बाइक दुर्घटना में चार घायल,दो रेफर

मनोहरपुर- चिड़िया मुख्य मार्ग स्थित मनोहरपुर थाना क्षेत्र के दूरदुरी नाला के समीप रविवार की सुबह बाइक दुर्घटना में चार लड़के घायल हो गए है।

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरSun, 15 June 2025 06:28 PM
share Share
Follow Us on
08--बाइक दुर्घटना में चार घायल,दो रेफर

मनोहरपुर,संवाददाता मनोहरपुर- चिरिया मुख्य मार्ग स्थित मनोहरपुर थाना क्षेत्र के दूरदुरी नाला के समीप रविवार की सुबह बाइक दुर्घटना में चार लड़के घायल हो गए हैं। घायलों में 9 वर्षीय विनोयेश चम्पीया, 17 वर्षीय करण कंडुलना, 16 वर्षीय संदीप तोरकोट,14 वर्षीय सचिन हेमब्रोम शामिल हैं। सभी मनोहरपुर के बचामगुटू,गिंडूग व मीनाबाजार के रहने वाले है। घायलों को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चारों लड़के एक ही बाइक में सवार हो कर मनोहरपुर से सालाई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूरदुरी नाला के समीप बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। घटना से विनोयेश व संदीप को गंभीर चोटे लगी।

जबकि बाकी युवकों को आंशिक चोटें आयी हैं। वहीं चिकित्सक ने विनोयस व संदीप को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। फोटो संख्या-09-घटना स्थल पर पड़े घायल युवक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।