Stone Pelting Incident on Puri-Rourkela Vande Bharat Express at Kalunga Station पुरी राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थराव, कांच क्षतिग्रस्त, Chakradharpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsStone Pelting Incident on Puri-Rourkela Vande Bharat Express at Kalunga Station

पुरी राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थराव, कांच क्षतिग्रस्त

चक्रधरपुर रेल मंडल के कलुंगा रेलवे स्टेशन पर असमाजिक तत्वों ने पुरी राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंके। इससे एक बोगी का कांच क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन संयोग से कोई यात्री घायल नहीं हुआ।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरWed, 26 March 2025 04:47 PM
share Share
Follow Us on
पुरी राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थराव, कांच क्षतिग्रस्त

चक्रधरपुर।चक्रधरपुर रेल मंडल के कलुंगा रेलवे स्टेशन पर असमाजिक तत्वों द्वारा पुरी राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थराव कर दिया गया। जिससे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक बोगी का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन जब राउरकेला रेलवे स्टेशन पहुंची तो राउरकेला आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच कर यात्रियों से जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक पुरी राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन करीब 12.45 बजे कलुंगा रेलवे स्टेशन पार कर रही थी। इसी दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन पर पत्थराव कर दिया गया। यह तो महज संयोग था कि जहां पत्थर गिरा और कांच टूटा वहां कोई यात्री नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जब ट्रेन राउरकेला पहुंची कर आरपीएफ सहित विभागीय कर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की। वहीं वंदे भारत ट्रेन अपने निर्धारित समय के साथ पुन: राउरकेला से पुरी के लिए रवाना हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।