बिरसा कूप निर्माण कार्य पूर्ण, लेकिन सामग्री की राशि एक वर्ष से बकाया
बिरसा कूप निर्माण कार्य पूर्ण, लेकिन सामग्री की राशि एक वर्ष से बकायाबिरसा कूप निर्माण कार्य पूर्ण, लेकिन सामग्री की राशि एक वर्ष से बकायाबिरसा कूप नि

कुंदा, प्रतिनिधि। जिले के कुंदा व प्रतापपुर प्रखंड में मनरेगा योजना के तहत कूप निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद लाभुकों को सामग्री की राशि नहीं मिली है। कूप निर्माण कार्य पूर्ण हुए लगभग एक वर्ष बीतने को है, लेकिन अभी तक सामग्री की राशि बकाया है। लाभुकों का कहना है कि कूप निर्माण के लिए उन्होंने कर्ज लिया था। लेकिन सामग्री की राशि नहीं मिलने से वे परेशान हैं। उन्हें कर्ज का भुकतान ब्याज सहित चुकाना पड़ रहा है। इतने लम्बे समय से कूप निर्माण सामग्री की राशि नहीं मिलने लाभुकों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गया है। वही बिरसा कूप योजना में लाभुकों को प्रति कूप सामग्री मद से सहायता राशि के रूप में पच्चास हजार रूपये देने का प्रावधान है।
वह भी कई लोगों को नहीं मिल पाया है। इस संबंध में बीडीओ साकेत सिन्हा से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नही किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।