BJP Meeting in Chatra Discusses Governance Welfare and Future Strategies भाजपा की बैठक में विकसित भारत अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर हुई चर्चा, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsBJP Meeting in Chatra Discusses Governance Welfare and Future Strategies

भाजपा की बैठक में विकसित भारत अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर हुई चर्चा

चतरा में भाजपा नगर मंडल की बैठक हुई, जिसमें गरीब कल्याण, सुशासन और पार्टी के 11 साल के कार्यों पर चर्चा की गई। मंडल प्रभारी अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा गरीबों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक...

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराSun, 8 June 2025 10:31 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा की बैठक में विकसित भारत अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर हुई चर्चा

चतरा, प्रतिनिधि। भाजपा नगर मण्डल की एक बैठक गौरक्षणी के प्रांगण में हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय प्रजापति व संचालन नगर मंत्री अमित राम ने किया। जबकि मुख्य रूप से नगर मंडल प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा उपस्थित थे। बैठक में विकसित भारत अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मुद्दों पर चर्चा की गई। भाजपा के 11 साल के कार्यों की समीक्षा की गई और आगे के कार्यों की रणनीति बनाई गई। मंडल प्रभारी शर्मा ने कहा कि भाजपा गरीब कल्याण और सुशासन के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। वहीं उन्होंने बताया की शक्ति केंद्र स्तर पर चौपाल कार्यक्रम आयोजन कर केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यो की उपलब्धी लोगों को दी जाएगी।

वहीं नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रही है। इसके साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करने की बात कही गईं। बैठक में जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर आर्य, जिला मिडिया प्रभारी कालीचरण यादव, प्रशुराम शर्मा, प्रदीप रावत, भरत यादव, अभिषेक केशरी, मनीष खंडेलवाल, राजकुमार वर्मा, शंकर सोनी, अजीत कुमार, प्रवीण कुमार, मंजीत राणा, अशोक केसरी, राजकुमार साहू, रोहित चौधरी, प्रवीण सोनी, जितेन्द्र पाण्डेय, गंगा देवी, संगीत देवी, चंदन सोनी, समेत कार्यकत्र्ता उपस्थित हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।