Chhatra District Taekwondo Summer Camp Empowering Girls through Self-Defense Training जिला ताईक्वांडो समर कैंप का आयोजन, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsChhatra District Taekwondo Summer Camp Empowering Girls through Self-Defense Training

जिला ताईक्वांडो समर कैंप का आयोजन

चतरा जिले में इंदुमती टीबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में ताइक्वांडो समर कैंप आयोजित किया गया। इस समर कैंप का उद्घाटन स्कूल के सचिव संजय सिन्हा और प्रधानाध्यापक रमेश सिंह ने किया। इसमें आत्मरक्षा के गुर...

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराSun, 8 June 2025 10:33 PM
share Share
Follow Us on
जिला ताईक्वांडो समर कैंप का आयोजन

चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इंदुमती टीबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में रविवार को चतरा जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में चतरा डिस्ट्रिक ताइक्वांडो समर कैंप आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के सचिव संजय सिन्हा और प्रधानाध्यापक रमेश सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। समर कैंप में क्रीड़ा भारती चतरा के अध्यक्ष बबलू गुप्ता उर्फ संदीप गुप्ता ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने में क्रीड़ा भारती की भूमिका अग्रिम रहेगी। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में विकास कुमार केशरी थे। इसके अलावा सूरज कुमार, सुनीता कुमारी, देवानंद कुमार आदि ने सिखलाया खेल के नए-नए गुर एवं दांव पेंच, सहयोगी जुगल कुमार, पीयूष कुमार आदि ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

मंच संचालन राष्ट्रीय निर्णायक सूर्यप्रकाश सिन्हा ने किया। बताया गया कि समर कैंप तीन दिवसीय होगा। जिसमें ताइक्वांडो खेल का विस्तार से जानकारी और फाइट का गुर सिखाया जाएगा। साथ हीं साथ छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी को आत्मरक्षा सिखाओ के तर्ज पर या प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संघ के संरक्षक मुकेश साह ने सभी को शुभकामना देते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। चतरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव विकास कुमार केशरी ने अभिभावक से आग्रह किया कि अपने बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अवश्य कराएं ताकि बेटियों में आत्मविश्वास बढ़े एवं वे निडर बनें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।