Honoring Local Youths Kalicharan Singh Celebrates Achievements at Hunterganj Ceremony सांसद ने दो अग्निवीरों को किया सम्मानित, बताया देश का गौरव, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsHonoring Local Youths Kalicharan Singh Celebrates Achievements at Hunterganj Ceremony

सांसद ने दो अग्निवीरों को किया सम्मानित, बताया देश का गौरव

हंटरगंज में 'जीरो टू सक्सेस स्पोर्ट एंड डिफेंस एकेडमी' द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सांसद कालीचरण सिंह ने अग्निवीर में चयनित युवाओं आकाश और शुभम को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं की प्रतिभा की...

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराTue, 17 June 2025 01:58 AM
share Share
Follow Us on
सांसद ने दो अग्निवीरों को किया सम्मानित, बताया देश का गौरव

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के कौलेश्वरी स्टेडियम परिसर हंटरगंज में सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन जीरो टू सक्सेस स्पोर्ट एंड डिफेंस एकेडमी' द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कालीचरण सिंह शामिल हुए। सम्मान समारोह का शुभारंभ सांसद ने राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मान समारोह में अग्निवीर में चयनित हुए दो युवाओं आकाश और शुभम को माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सांसद कालीचरण सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा यह युवा हमारे क्षेत्र व देश का गौरव हैं। युवाओं की प्रतिभा की कमी नहीं है।

इसे बेहतर तरीके से निखारने की जरूरत है। लग्न और मेहनत से कोई कार्य कठिन नहीं होता है। मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है बस हमें संघर्ष करने की जरूरत है। वहीं रामनारायण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो जैनेंद्र कुमार अग्निवीर में योगदान देने वाले दोनो युवकों की हौसला अफजाई किया। कार्यक्रम में अकादमी के संचालक दीपक कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उर्फ युगल सिंह, डिग्री कॉलेज के प्रचार्य प्रो जैनेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण चौरसिया, मुखिया प्रतिनिधि सतेंद्र कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि रोशन कुमार सिंह, जिप सदस्य प्रतिनिधी बेचन पासवान, ललन सिंह, सेवानिवृत शिक्षक रणविजय सिंह, प्रो फखरुद्दीन अंसारी, गोपाल सिंह, विनय सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारो में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के अलावा दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राओं शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।