24-Year-Old Woman in Deoghar Attempts Suicide After Domestic Dispute पति से झगड़े के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh News24-Year-Old Woman in Deoghar Attempts Suicide After Domestic Dispute

पति से झगड़े के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

देवघर में एक 24 वर्षीय महिला ने पति से झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पति द्वारा पूछताछ के बाद महिला ने मोबाइल पर किसी अंजान युवक से बात करने की बात स्वीकार की, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरThu, 19 June 2025 04:42 AM
share Share
Follow Us on
पति से झगड़े के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना अंतर्गत भुरभुरा मोड़ निवासी 24 वर्षीया महिला ने बुधवार को पति से झगड़े के बाद घर में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने महिला को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया है। फिलहाल महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित महिला के पति ने बताया कि पिछले कई दिनों से उसकी पत्नी किसी अंजान युवक से मोबाइल फोन पर लगातार बात कर रही थी। इसपर संदेह होने पर जब उसने अपनी पत्नी से इस बारे में पूछताछ की, तो उसने अलग-अलग तरह की जानकारियां दीं।

पति ने जब उन जानकारियों का सत्यापन किया, तो वह गलत निकलीं। इसी बात को लेकर बुधवार दोपहर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई। बहस के दौरान गुस्से में आकर महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जैसे ही घरवालों को घटना की जानकारी हुई, उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर होने के कारण इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। ओपी प्रभारी ने बताया कि महिला के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस उनके अस्पताल पहुंचने का इंतजार कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।