दुर्घटनाओं में महिला समेत पांच घायल, दो गंभीर
देवघर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की स्थिति गंभीर है। दुमका जिले के सरैयाहाट क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर हुई, जबकि अन्य हादसे में अज्ञात वाहन की...

देवघर,प्रतिनिधि। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। उनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कोठिया के पास दो बाइकों की टक्कर में गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र निवासी शिव कुमार और कैलाश पंडित घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों किसी काम से बाइक पर सवार होकर देवघर आ रहे थे, तभी सरैयाहाट के कोठिया के पास दूसरी बाइक चालक ने धक्का मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। सारठ थाना क्षेत्र के गोबरशाला गांव के पास अनियंत्रित बाइक चालक सड़क पर गिर गए।
गोबरशाला निवासी गोपाल रमानी घायल हो गए। वहीं शहर के करनीबाग के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसी मोहल्ला निवासी उद्यभान कुमार घायल हो गया। घटना बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बड़कीकुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से उसी गांव निवासी पोलिया हेंब्रम घायल हो गया। सड़क किनारे पैदल चल रही थीं, तभी अज्ञात वाहन चालक धक्का मारकर फरार हो गया। मामले की जानकारी परिवारवालों को होते ही इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।