सांप सांप के डंसने से महिला गंभीर, अस्पताल में भर्ती
सिल्ली प्रखंड अंतर्गत गोड़ाडीह कोयला कोचा टोला में मंगलवार देर रात जहरीले कैरेत सांप के डंसने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान

सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड अंतर्गत गोड़ाडीह कोयला कोचा टोला में मंगलवार देर रात जहरीले करैत सांप के डंसने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान स्व. ब्याज मुंडा की पत्नी लखी मनी देवी के रूप में हुई है। फिलहाल उनका इलाज सिंहपुर नर्सिंग होम में चल रहा है, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति में सुधार बताया है। जानकारी के अनुसार, लखी मनी देवी रात का भोजन कर सो रही थीं। उसी दौरान उन्होंने अपने दाहिने हाथ में कुछ चुभने जैसा महसूस किया। शुरुआत में उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन हाथ में तेज जलन होने पर जब उन्होंने बत्ती जलाई, तो देखा कि बिस्तर के पास ही एक जहरीला करैत सांप कुंडली मारे बैठा है।
सांप को देखने के बाद परिवार वालों ने तुरंत लखी मनी देवी को सिल्ली अस्पताल पहुंचाया। वहां से स्थिति गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिंहपुर नर्सिंग होम रेफर कर दिया गया। नर्सिंग होम में चिकित्सक डॉ रमनेश प्रसाद की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि मरीज की हालत अब स्थिर है और जल्द ही वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी। सांप के डंसने की पुष्टि के बाद परिजनों ने करैत सांप को मार दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में नियमित रूप से सांप से बचाव और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।