Jharkhand Movement Activists Honored at Model Degree College Event पालोजोरी : झारखंड आंदोलनकारियों को मिला प्रमाण-पत्र, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsJharkhand Movement Activists Honored at Model Degree College Event

पालोजोरी : झारखंड आंदोलनकारियों को मिला प्रमाण-पत्र

पालोजोरी के मॉडल डिग्री कॉलेज परिसर में मंगलवार को झारखंड आंदोलन के योगदान के लिए आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री हाफिजउल हसन, सांसद नलिन सोरेन और विधायक उदय शंकर सिंह ने भाग...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरWed, 14 May 2025 05:22 AM
share Share
Follow Us on
पालोजोरी : झारखंड आंदोलनकारियों को मिला प्रमाण-पत्र

पालोजोरी प्रतिनिधि पालाजोरी के फॉर्मनवाडीह अवस्थित मॉडल डिग्री कॉलेज परिसर में मंगलवार को समारोह का आयोजन कर अलग झारखंड राज्य निर्माण में आंदोलन कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण व खेलकूद मंत्री हाफिजउल हसन ,दुमका सांसद नलिन सोरेन ,सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ,झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरन आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में पालोजोरी के 184 व सारठ प्रखंड के 158 चिन्हित व अधिसूचित आंदोलनकारी को प्रमाण-पत्र, अंग वस्त्र फूलों की माला पहनकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री, सांसद ,विधायक व नरसिंह मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में एसडीओ मधुपुर राजीव कुमार, पालोजोरी सीओ अमित कुमार भगत,सारठ बीडीओ चंदन कुमार सिंह, पालोजोरी बीडीओ अमीर हमज़ा,सारठ सीओ कृष्ण चंद सिंह मुंडा,प्रमुख उषा किरण मरांडी, मुखिया नौशाद हक, अंशुक साधु सहित कई विशिष्ट लोगों की मौजूदगी देखी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल मंत्री हफीजुल अंसारी ने कहा कि अलग झारखंड के निर्माण में आंदोलनकारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। दिसोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में लंबे संघर्ष व आंदोलन के बाद हमें अलग झारखंड राज्य का तोहफा मिला है हमें इस राज्य को सजाना -सवांरना है। सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि उन्होंने खुद झारखंड राज्य के निर्माण के लिए शिबू सोरेन के साथ लंबा संघर्ष किया है, आंदोलनकारियों के त्याग व बलिदान के कारण ही हमारा अलग राज्य का सपना साकार हो सका। हमें आंदोलकारियों के सपनों का झारखंड का निर्माण करना है। विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने कहा कि आज झारखंड आंदोलनकारी को सम्मानित कर वह खुद को गौरवनित महसूस कर रहे हैं। मंत्री, सांसद व विधायक ने कहा कि जिस संघर्ष के साथ झारखंड राज्य का गठन हुआ है, हमें उस संघर्ष को याद कर राज्य को बेहतर बनाना है। जेएमएम के कार्यकर्ताओं को चाहिए कि गुरुजी ने संघर्ष व जिस आशा व उम्मीद के साथ राज्य का निर्माण करवाया उसपर सटीक उतरना है। बीडीओ, सीओ,थाना की मनमानी पर रोक लगाने की पहल जेएमएम के कार्यकर्ताओं को करनी है। झारखण्ड गुरुजी की सींची हुई हुई भूमि है उसको उर्वरा बनानी है। कहा कि सिदो-कान्हू, बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेकर शिबू सोरेन ने आंदोलन किया। अब हमें शिबू सोरेन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर अब्दुल रहीम, इश्तियाक मिर्जा, बलराम मंडल, शंकर टुडु, नबाब हुसैन,अब्दुल मतीन, विजय कोल,मिसिर हांसदा,सोनेलाल मुर्मू,नन्दकिशोर तुरी मुबारक अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे। छूटे लोगों को भी मिलेगा सम्मान : कार्यक्रम के मंच से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि यह पहली सूची है इसलिए झारखंड आंदोलन में भाग लेने वाले वैसे लोग जिनका नाम सूची से छूट गया है उनका नाम भी जल्द अगली सूची में शामिल किया जाएगा, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। पहलगाम हमले में मारे गए सैलानियों व सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि : वहीं कार्यक्रम के दौरान पहलगाम हमले में मृत सैलानियों व भारत-पाक के बीच हुए संघर्ष में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में तमाम लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और भारतीय सेना के जांबाजी को सैल्यूट किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।