बाबा साहब को कांग्रेस ने अपमानित और भाजपा ने दिया सम्मान: बाबूलाल मरांडी
झरिया में भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया। पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर हमला किया, आरोप लगाया कि वे बाबा साहब का अपमान...

झरिया। झरिया अग्रवाल धर्मशाला में सोमवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा धनबाद महानगर की ओर से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, राजकुमार अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष श्रवण राय मुख्य रूप से उपस्थित थे। गोष्ठी में भाजपा नेताओं के निशाने पर कांग्रेस, राजद, झामुम सहित सभी विपक्षी पार्टियों रही। झारखंड सरकार के एक मंत्री का नाम लिए बगैर सही वक्ताओं ने आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा है कि संविधान हाथ में रखते हैं और दिल में सरियत रखते हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने का काम किया है। जबकि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टीयों ने अभी तक अपमानित करने का काम किया है। इसी सच्चाई को उजागर करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब का अंतिम संस्कार करने के लिए कांग्रेस ने दिल्ली में जगह नहीं दी। मुंबई में हुआ। जहां-जहां डॉक्टर अंबेडकर पहुंचे थे उस जगह को भाजपा ने विकास किया है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर मैदान में थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मइया योजना के नाम पर लोगों के बीच भ्रम फैलाया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के पर्व में तमाम तरह के प्रतिबंध लगाए जाते हैं। यह उचित नहीं है। बाबा साहब का सपना था उस सपना को साकार करने में भाजपा जुटी हुई है। चुनाव के समय अफवाह फैलाई गई थी कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। मनुस्मृति लागू करना चाहती है। आरक्षण खत्म करना चाहती है। झूठ की भी सीमा होती है। विपक्ष के लोग संविधान की कॉपी लेकर दिखावा करते हैं। उन्होंने कहा कि देश का बंटवारा जब धर्म के नाम पर हुआ था और डॉक्टर साहब चाहते थे कि जनसंख्या के आधार पर हो। लेकिन कांग्रेस ने उनकी एक बात नहीं सुनी। चुनाव में भी डॉक्टर साहब को हराने का काम कांग्रेस ने किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि सबके लिए एक समान कानून हो। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में सिविल कोड होना चाहिए। लेकिन डॉक्टर साहब के विचारों को कांग्रेस ने नही माना। बाबा साहब के सिद्धांतों विचारों व कार्यकलाप को लेकर श्री मरांडी ने जहां सराहना की। वही कांग्रेस की जमकर आलोचना की। कहा कि आज अगर बाबा साहब के सिद्धांतों पर काम किया गया होता तो रामनवमी, होली जैसे पर्वो में सड़कों पर हिंदुओं के जुलूस को निकालने में कोई परेशानी नहीं होती। आज जुलूस रोक दिया जाता है। यह तुष्टीकरण की नीति है। सांसद ढोलू महतो ने कहा कि विपक्ष के लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं जो काफी निंदनीय है पश्चिम बंगाल में हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी विपक्षी में हिम्मत नहीं हुई थी वहां की सरकार के खिलाफ कुछ बोल सके केवल भाजपा की आवाज बुलंद रखी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।