जिला तैराकी में क्रेडो वर्ल्ड स्कूल ने जीते 47 पदक
धनबाद के क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने जिला तैराकी प्रतियोगिता में 47 पदक जीते। अवि अक्षज प्रेमित ने सबसे तेज तैराक का खिताब जीता और पांच स्वर्ण पदक हासिल किए। अन्य विजेताओं में अंकित राज, श्यला...

धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिला तैराकी प्रतियोगिता में क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 47 पदक जीते। अवि अक्षज प्रेमित ने ध्यान आकर्षित किया। बेहतर गति और दक्षता के कारण जिले के सबसे तेज तैराक के रूप में उभरा। अकेले पांच स्वर्ण, एक रजत और एक रिले स्वर्ण पदक जीते। विजेता छात्रों में अंकित राज को चार स्वर्ण, एक रिले स्वर्ण, श्यला सिंह को तीन स्वर्ण, दो रजत, माधव अविजेय को तीन स्वर्ण, दो रजत, एक रिले स्वर्ण, दीया सेन को चार स्वर्ण, रुद्राक्ष डोकानिया को एक स्वर्ण, दो रजत, एक कांस्य, एक रिले स्वर्ण, धृति पांडे को दो स्वर्ण, दो रजत, आदित्य रंजन को एक स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य, एक रिले स्वर्ण के अलावा महित यश राज, जी.सी. मंडल, आख्यान वर्मा, आरव शर्मा, सुहानी व सार्थक ने भी पदक जीते।
स्कूल निदेशक हर्षित अग्रवाल, प्राचार्य शर्मिला सिन्हा ने विजेता बच्चों को बधाई दी। स्विमिंग कोच रीमा सिंह समेत अन्य को भी बधाई दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।