Dhanbad Woman Files Dowry Harassment Case Against In-Laws and Husband कपड़ा व्यवसायी पति व ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Woman Files Dowry Harassment Case Against In-Laws and Husband

कपड़ा व्यवसायी पति व ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी

धनबाद की लवली कुमारी ने अपने पति आशीष कुमार और ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत की है। शादी के बाद से ही उसे दहेज की कमी के चलते ताने दिए गए और मारपीट की गई। लवली ने पुलिस में...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 27 May 2025 03:56 AM
share Share
Follow Us on
कपड़ा व्यवसायी पति व ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी

धनबाद, मुख्य संवाददाता बिहार गया जनकपुर की लवली कुमारी ने अपने पति बैंक मोड़ मटकुरिया एकदंत इनक्लेव निवासी आशीष कुमार सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत करते हुए बैंक मोड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लवली की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति आशीष कुमार के अलावा सास सरोज देवी, भैंसूर पंकज कुमार, ननद सूची कुमारी उर्फ गुड़िया कुमारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए शिकायत में लवली ने बताया है कि 25 नवंबर 22 को उनकी शादी आशीष से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज मिलने की बात कह कर उसे ताना मारने लगे।

ससुराल वाले मायके से पांच लाख रुपए और जेवर मांग कर लाने को कहने लगे। आरोपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया, ताकि वह अपने मायके वालों से बातचीत नहीं कर सके। पुत्र नहीं होने पर सास और ननद उसके साथ मारपीट करने लगे। पति ने लवली के नाम से लोन लेकर बैंक मोड़ में कपड़ा दुकान खोली है। लवली ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मारपीट कर उसकी अंगुली तोड़ दी। उसे हमेशा आत्महत्या के लिए उकसाया जाता था। मारपीट से तंग आकर वह अपनी बहन के घर चली गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।