पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, दो गिरफ्तार
पुटकी में पुरानी दुश्मनी के चलते केंदुआ चार नम्बर के दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई। इस झगड़े में दोनों पक्षों के लोग जख्मी हो गए। महजबीन परवीन की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज...
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 28 March 2025 04:09 AM

पुटकी। पुरानी दुश्मनी में केंदुआ चार नम्बर के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गयी। दोनों ओर से जमकर लाठी चले। जिससे दोनों पक्षों के लोग जख्मी हो गए। घायल की पत्नी महजबीन परवीन की शिकायत पर केंदुआडीह पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने छोटू, फेकू, राजा, भोलू, विक्की व शाहिद के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छोटू व फेकू को जेल भेज दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।