Successful High-Speed Train Trial from DDU to Dhanbad at 160 km h 3 घंटा 41 मिनट में धनबाद से डीडीयू पहुंच गई ट्रेन , Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsSuccessful High-Speed Train Trial from DDU to Dhanbad at 160 km h

3 घंटा 41 मिनट में धनबाद से डीडीयू पहुंच गई ट्रेन

धनबाद जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक ट्रेन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से धनबाद तक 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से यात्रा की। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने इसे सफल बताया। ग्रैंडकॉर्ड...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 5 April 2025 06:52 AM
share Share
Follow Us on
3 घंटा 41 मिनट में धनबाद से डीडीयू पहुंच गई ट्रेन

धनबाद, वरीय संवाददाता धनबाद जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शुक्रवार की दोपहर को 2.41 बजे जैसे ही ट्रेन पहुंची, पूर्व मध्य रेल का एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। इस ट्रेन ने पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय जंक्शन से धनबाद तक के सफर में कई बार अधिकतम 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ हवा से बातें की। धनबाद से मात्र 3 घंटे 41 मिनट में ट्रेन डीडीयू पहुंच गई। डीडीयू से धनबाद आने में ट्रायल ट्रेन को 3 घंटे 53 मिनट लगी।

ट्रायल ट्रेन में सवार होकर पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने ट्रायल को पूरी तरह से सफल बताया। ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड के ओएचई (ओवरहेड तार) व ट्रैक का निरीक्षण व स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। इसी रास्ते से पुन: यह ट्रेन अपने अधिकतम स्पीड को तय करते हुए वापस डीडीयू पहुंची।

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में डीडीयू से गया तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डीआरएम राजेश गुप्ता तथा गया से धनबाद तक धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा सहित मुख्यालय एवं निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। डीआरएम के साथ धनबाद मंडल से एडीआरएम ऑपरेशन विनित कुमार, एडीआरएम इंफ्रा अमित कुमार, सीनियर डीसीएम मोहम्मद इकबाल, सीनियर डीओएम अंजय तिवारी मौजूद थे।

--

ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड को बाड़ से किया जाएगा सुरक्षित

धनबाद में प्रेस से बात करते हुए महाप्रबंधक ने बताया कि ट्रायल की सफलता रेलवे की तकनीकी क्षमता को दर्शाता है। साथ ही यह भविष्य में तेज और सुरक्षित यात्रा का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। पूर्व मध्य रेल यात्रियों के संरक्षित परिचालन के लिए संकल्पित है। इसी कड़ी में प्रमुख रेलमार्गों पर ट्रेनों की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रतिघंटा करने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे सुरक्षा बाड़े और बाउंड्री वॉल के काम चल रहे हैं। इसके तहत बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश राज्य में पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के लगभग 412 किलोमीटर लंबे ग्रैंड कॉर्ड रेलवे ट्रैक को कवर किया जा रहा है। इनमें प्रधानखंता से धनबाद, गोमो, कोडरमा, गया, सोननगर होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक 412 किलोमीटर रेलखंड में अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ इस रेलखंड पर कवच की स्थापना करके भी कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है।

---

कब खुली, कब पहुंची

डीडीयू से सुबह 10.47 में खुल कर दोपहर 2.40 बजे ट्रेन धनबाद पहुंची।

धनबाद से ट्रेन दोपहर 3.43 बजे वापस डीडीयू के लिए रवाना हो गई। ट्रेन शाम 7.24 बजे डीडीयू पहुंची।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।