BJP Organizes Active Worker Conference in Dumka District भारतीय राजनीति में भाजपा ने किया है आमूलचूल परिवर्तन : रणधीर सिंह, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsBJP Organizes Active Worker Conference in Dumka District

भारतीय राजनीति में भाजपा ने किया है आमूलचूल परिवर्तन : रणधीर सिंह

भाजपा दुमका जिला द्वारा दुमका विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने भाजपा की...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाFri, 11 April 2025 01:20 AM
share Share
Follow Us on
भारतीय राजनीति में भाजपा ने किया है आमूलचूल परिवर्तन : रणधीर सिंह

दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला द्वारा दुमका विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को अग्रसेन भवन दुमका में किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू ने की। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में राज्य के पूर्व मंत्री व सारठ के पूर्व विधायक रणधीर सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व सांसद सुनील सोरेन तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुज आर्या विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि भारतीय राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने आमूलचूल परिवर्तन किया है। भाजपा ने परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद, विकासवाद और अंत्योदय को राजनीति की मुख्यधारा में स्थापित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बीते 11 वर्षों में 'विकसित भारत' की ओर तेज गति से अग्रसर हुआ है। यह यात्रा मात्र आर्थिक प्रगति की नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता की है। कहा मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाएं आज अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसके जीवन में बदलाव ला रही हैं।

पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कैडर आधारित संगठन है। हम सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए राजनीति करते हैं। चुनावी सफलता का मूल मंत्र हमारी कार्यपद्धति, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की समर्पित भावना है। झारखंड में भाजपा निरंतर संगठनात्मक विस्तार कर रही है और प्रत्येक गांव, टोला और बूथ तक हमारी मजबूत उपस्थिति इसका प्रमाण है। अनुज आर्या ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और आने वाले समय में जनसंपर्क और जनआंदोलन के माध्यम से जनता के विश्वास को पुनः अर्जित करना है। मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री डॉ पवन केसरी ने किया तथा सम्मेलन के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू द्वारा किया गया।

जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र सिंह, डॉ अंजुला मुर्मू, निवास मंडल, डॉ.अमिता रक्षित, जिला मंत्री गुंजन मरांडी, सोनी हेंब्रम, सुजीत यदुवंशी, दिनेश सिंह, मंडल अध्यक्ष गणपति पाल, सहदेव मरांडी, मणिलाल गृही, नरेश चंद्र मंडल, मोर्चा अध्यक्ष रूपेश मंडल, श्रीधर दास, महिला जिलाध्यक्ष ममता साह,ओम केसरी, अमन राज, मनीष कुमार, बिक्की राउत, पूर्व नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा, पंकज वर्मा, अजय गुप्ता, रामवतार भलोटीया, नीतू झा, गायत्री जायसवाल, टिंकू गण, जूही शाह, रानी सिंह, दीपाली मंडल, प्रवीण भदौरिया, आनंद कुमार, इंद्रजीत कुमार, अरविंद दुबे सहित सभी शक्तिकेंद्र, बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।