Dr Amar Nath Singh Honored for Biodiversity Awareness in Jharkhand डॉ. अमर नाथ सिंह जैव विविधता संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए हुए सम्मानित, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsDr Amar Nath Singh Honored for Biodiversity Awareness in Jharkhand

डॉ. अमर नाथ सिंह जैव विविधता संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए हुए सम्मानित

दुमका के एएन कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. अमर नाथ सिंह को जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वे आदिवासी क्षेत्रों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSun, 15 June 2025 04:43 PM
share Share
Follow Us on
डॉ. अमर नाथ सिंह जैव विविधता संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए हुए सम्मानित

दुमका, प्रतिनिधि। एएन कॉलेज, दुमका के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. अमर नाथ सिंह को रांची स्थित राज्य वन विभाग के मुख्यालय में संजीव कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह सदस्य सचिव, झारखण्ड जैव विविधता पर्षद द्वारा जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के लिए मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये गए l डॉ. सिंह इको क्लब के माध्यम से संथाल परगना के सुदूर आदिवासी बहुल ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ पाठ्य सामग्री, मौसमी वस्त्र तथा स्थानीय फलदार पौधों का वितरण कर लोगों में पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं l

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।