Grand Kalash Yatra Kicks Off Srimad Bhagwat Katha Week at Baba Bardani Nath Temple वरदानीनाथ में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ , Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsGrand Kalash Yatra Kicks Off Srimad Bhagwat Katha Week at Baba Bardani Nath Temple

वरदानीनाथ में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

जरमुंडी के बाबा बरदानीनाथ मंदिर में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। 851 महिलाएं कलश भरकर शोभायात्रा में शामिल हुईं। मुख्य यजमान परितोष यादव ने पूजा-अर्चना की और कथा...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाFri, 30 May 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
वरदानीनाथ में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा बरदानीनाथ मंदिर परिसर में धूमधाम से भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलश भरकर 851 महिलाएं शोभायात्रा में शामिल हुई। श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के मुख्य यजमान परितोष यादव व उनकी धर्मपत्नी काजल देवी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर मोतिहारा नदी से सैकड़ों महिलाओं के साथ कलश में जल भरकर गाजे-बाजे के साथ कथा स्थल पर पहुंचे। इस क्रम में मंदराचल से आए कथा व्यास सत्य प्रकाश शरण , मुख्य यजमान व अन्य श्रद्धालुओं ने आस-पास के गांवों की प्रदक्षिणा की व नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंचे।

कथा पंडाल में सभी कलश को व्यास पीठ के समीप स्थापित किया गया। कथा पंडाल में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के प्रथम दिन कथा व्यास सत्य प्रकाश शरण ने कथा प्रसंग में भागवत कथा का महात्म्य, राजा परीक्षित को श्राप आदि की कथा सुनाई। आगामी तीन जून तक आयोजित होने वाले इस कथा सप्ताह में प्रत्येक दिन संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में आयोजक समिति बाबा बरदानीनाथ यज्ञ समिति के दर्जनों गणमान्य लोग सहित सभी सनातन धर्मावलंबी तन-मन-धन से लगे हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।