Jharkhand Girls Battalion Training Camp NCC Cadets Showcase Archery Skills and Cyber Safety Awareness शिविर के चौथे दिन तीरंदाजी कला का प्रदर्शन किया, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsJharkhand Girls Battalion Training Camp NCC Cadets Showcase Archery Skills and Cyber Safety Awareness

शिविर के चौथे दिन तीरंदाजी कला का प्रदर्शन किया

दुमका में चौथे दिन चौथी झारखंड गर्ल्स बटालियन का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। कैडेट्स ने तीरंदाजी का प्रदर्शन किया और साइबर सुरक्षा पर जानकारी प्राप्त की। कर्नल अनिल ने कैडेट्स को प्रशिक्षण की...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSun, 25 May 2025 04:45 AM
share Share
Follow Us on
शिविर के चौथे दिन तीरंदाजी कला का प्रदर्शन किया

दुमका, प्रतिनिधि। चतुर्थ झारखंड गर्ल्स बटालियन दुमका का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन एनसीसी कैडेट्स ने तीरंदाजी कला का प्रदर्शन किया। शिविर में अगुवाई कर रहे कर्नल अनिल कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि यह शिविर एक अद्वितीय अवसर है, जिसके माध्यम से कैडेट्स न केवल सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, बल्कि जीवन कौशल, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय भावना का भी विकास कर रही हैं। उन्होंने कैडेट्स को आह्वान किया कि वे शिविर की प्रत्येक गतिविधि में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भाग लें और इसका अधिकतम लाभ उठाएं। शिविर की प्रमुख आकर्षणों में से एक रहा झारखंड आर्चरी एकेडमी दुमका द्वारा आयोजित तीरंदाजी कौशल का प्रदर्शन, जिसमें प्रसिद्ध कोच सुमित कुमार एवं जितेन्द्र कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर अद्भुत तीरंदाजी कला का प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षकों ने न केवल तीरंदाजी के विभिन्न तकनीकी पहलुओं को प्रदर्शित किया बल्कि कैडेट्स को प्रेरित भी किया कि वे इस पारंपरिक और गौरवशाली खेल को अपनाएं। उनके सटीक निशानों और कौशल को देखकर कैडेट्स अवाक रह गईं और इस प्रदर्शन से गहरी प्रेरणा प्राप्त की। इसके अतिरिक्त झारखंड पुलिस सेवा के उप पुलिस अधीक्षक (डिप्टी एसपी) एकुद दुंगदुंग ने कैडेट्स को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव, और यातायात नियमों पर एक जानकारीपूर्ण व्याख्यान दिया। उन्होंने साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और बताया कि कैसे जागरूकता एवं सतर्कता से इनसे बचा जा सकता है। उनका यह सत्र अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहा। विशेष रूप से आज के डिजिटल युग में जब साइबर खतरे तेजी से बढ़ रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।