Serious Accident on Hansdiha-Ramgarh Road Involving Two Bikes Leaves Three Injured दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दो महिला सहित तीन घायल, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsSerious Accident on Hansdiha-Ramgarh Road Involving Two Bikes Leaves Three Injured

दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दो महिला सहित तीन घायल

हंसडीहा, रामगढ़ मुख्य मार्ग पर खुहटन गाँव के समीप दो बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी और रावण यादव शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाFri, 21 Feb 2025 02:57 AM
share Share
Follow Us on
दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दो महिला सहित तीन घायल

हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा रामगढ़ मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के खुहटन गाँव के समीप बुधवार देर रात दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दो महिला सहित तीन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। घायल महिला की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के ठाड़ी सिंदुरिया गांव निवासी पूजा कुमारी 22 व खुशबू कुमारी 14 जबकि दूसरे बाइक पर सवार बारा पघार गांव निवासी रावण यादव 24 के रूप में की गई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार रावण यादव बाइक लेकर रामगढ़ के रास्ते हंसडीहा की और जा रहे थे वही दुसरे बाइक पर सवार पूजा कुमारी व खुशबू कुमारी अपने संबंधी के साथ बाइक पर सवार होकर विपरीत दिशा स आ रही थी इसी बीच बाइक असंतुलित होकर एक दूसरे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं दोनों बाइक पर सवार चार लोगों में से दो महिला सहित एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा हंसडीहा पुलिस को दी गई सूचना मिलने के बाद सहायक अवर निरीक्षक विनोद सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच सभी घायलों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरैयाहाट पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने रावण यादव को बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।