Social Elements Destroy Trees at Hansdiha Primary School विद्यालय परिसर में लगे पौधे को असमाजिक तत्वों ने किया नष्ट , Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsSocial Elements Destroy Trees at Hansdiha Primary School

विद्यालय परिसर में लगे पौधे को असमाजिक तत्वों ने किया नष्ट

हंसडीहा के प्राथमिक विद्यालय में वन विभाग द्वारा लगाए गए 500 पौधों में से 50 पौधे असमाजिक तत्वों द्वारा नष्ट कर दिए गए। यह घटना शुक्रवार रात को हुई। प्रधानाध्यापिका ललिता कुमारी सिंह ने शनिवार को...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSun, 2 Feb 2025 02:33 AM
share Share
Follow Us on
विद्यालय परिसर में लगे पौधे को असमाजिक तत्वों ने किया नष्ट

हंसडीहा प्रतिनिधि। हंसडीहा स्थित प्राथमिक विद्यालय में वन विभाग द्वारा लगाए गए पेड़ को शुक्रवार रात असमाजिक तत्वों द्वारा नष्ट कर दिया गया। इसकी जानकारी शनिवार सुबह तब हुई जब स्कूल में पदस्थापित प्रधानाध्यापिका ललिता कुमारी सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक विद्यालय पहुंची। इसके बाद मामले की जानकारी लिखित रूप से हंसडीहा की पुलिस को दी गई है। जानकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय कैम्पस में करीब 500 पौधे लगाए गए थे। जिसमें करीब 50 पौधे को असमाजिक तत्वों द्वारा नष्ट कर दिया गया। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बताया गया कि रात में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा विद्यालय में लगने लगता है। वहीं शरारती तत्वों द्वारा शराब की बोतलों को विद्यालय परिसर में ही फोड़ कर गंदगी फैला दिया जाता है। इससे पहले भी कई दफे शरारती तत्वों द्वारा विद्यालय का दरवाजा तोड़कर विद्यालय में लगे विद्युत उपकरण सहित अन्य समानों की चोरी कर ली गई है, जिसकी सूचना पहले भी थाना में दिया जा चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।