बाजार में एंट्री करेंगी बॉक्सी SUV, स्पोर्टी सेडान, लग्जरी वैन; ये ऑटो शो में लोगों को खींचने में रहीं कामयाब
शंघाई ऑटो शो में शामिल कुछ कारों की जमकर चर्चा हो रही है। इसमें स्पोर्टी सेडान, ब्लॉकी SUV और लग्जरी वैन शामिल है। चलिए इन तीनों कैटेगरी की कारों के बारे में जानते हैं।

इस साल का शंघाई ऑटो शो दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस शो में एक तरफ जहां कंपनियां अपने गजब के मॉडल और फ्यूचर कॉन्सेप्ट दिखा रही हैं। तो दूसरी तरफ, नई टेक्नोलॉजी और दमदार इंजन भी देखने को मिल रहे हैं। इस इवेंट में शामिल कुछ कारों की जमकर चर्चा हो रही है। इसमें स्पोर्टी सेडान, ब्लॉकी SUV और लग्जरी वैन शामिल है। चलिए इन तीनों कैटेगरी की कारों के बारे में जानते हैं।
1. स्पोर्टी सेडान
भारतीय बाजार में सेडान का मार्केट तेजी से डाउन हो रहा है। हालांकि, देश के बाहर आज भी लोगों को सेडान पसंद आती हैं। चीनी व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स का नजरिया अलग है, जो शो में दिखाई भी दिया। वे सेडान को फोर डोर और व्यावहारिक बूट वाली स्पोर्ट्स कार के रूप में फिर से तैयार कर रहे हैं। ग्राउंड क्लीयरेंस को छोड़ दिया जाए तो स्पोर्ट्स कारों की तरह एंट्री मिलती है। इन स्पोर्टी सेडान के 'सफारी' वर्जन पेश कर रहे हैं, जो पोर्श 911 सफारी की याद दिलाते हैं, ताकि अपील को बढ़ाया जा सके। इसका एक उदाहरण BYD सील है, जिसकी भारत में कीमत लगभग 45 लाख रुपए है। यह सीधे तौर पर मर्सिडीज ए-क्लास लिमोसिन और BMW 2 सीरीज को टक्कर देती है। इन तीनों में से सील सबसे स्पोर्टी और दिखने में आकर्षक है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 24.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.78 - 51.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2. ब्लॉकी SUV
शो में पुराने जमाने की SUV या ब्लॉकी SUV की भी वापसी हुई। वैसे, ब्लॉकी SUV शो फ्लोर के साथ बीजिंग और शंघाई की सड़कों पर भी देखी जा सकती है। हम इन्हें भारत में भी देख सकते हैं। महिंद्रा रॉक्स बेहद पॉपुलर साबित हो रही है। वहीं, लैंड रोवर डिफेंडर कीमत के पैमाने के दूसरे छोर पर है। मारुति जिम्नी की कीमत उसके प्रदर्शन और आकार के हिसाब से कम होती तो उसे भी खरीदार मिल जाते। अब, डिफेंडर सिर्फ चीन या भारत में ही लोकप्रिय नहीं है। यह लैंड रोवर के लिए अपने कई बाजारों में एक बड़ी सफलता है। जी-क्लास के लिए भी यही बात है, लेकिन ये ऐसी कीमत पर हैं जो कई लोगों के लिए खरीदना मुश्किल काम है। चीनी कंपनियां इस बात को समझते हैं, लेकिन अपने प्रोडक्ट को उन्होंने एक ब्लॉकी डिजाइन के साथ छोटे, अधिक बुनियादी बनाया है।
3. लग्जरी वैन
भारत में यह कोई नया चलन नहीं है। पहले से ही टोयोटा और किआ जैसे ब्रांडों को इस सेगमेंट में शुरुआती एंट्री करने का लाभ उठाते हुए देख रहे हैं। हालांकि, टोयोटा वेलफायर और किआ कार्निवल को भारत में पहली बार लॉन्च किए जाने पर प्रभावशाली शुरुआत नहीं मिली थी, लेकिन हाल ही में इसमें उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला है। बड़ी SUV का अनुभव रखने वाले सेलिब्रिटी, राजनेता और व्यवसायी अब अपनी आवश्यकताओं के लिए ज्यादा बड़ी, कम्फर्ट और शानदार व्हीकल की तलाश कर रहे हैं। जिसके चलते लग्जरी वैन की डिमांड बढ़ रही है। MG भी अपने M9 के साथ इस बाजार में प्रवेश कर रहा है। इस साल के शंघाई ऑटो शो में लगभग हर प्रमुख कंपनी ने एक नई लग्जरी वैन पेश की। SAIC समूह जैसी कंपनियों ने अपनी पेशकशों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें गुणवत्ता, लग्जरी और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दिखी। इस शो में मर्सिडीज विजन वी कॉन्सेप्ट को पेश किया गया। जो बेहद लग्जरी कार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।