Tragic Accident on NH 133 Youth Killed by Unknown Vehicle in Hansdiha अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsTragic Accident on NH 133 Youth Killed by Unknown Vehicle in Hansdiha

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला

हंसडीहा में नेशनल हाईवे 133 पर बारीडीह गांव के पास एक बाइक सवार युवक मेहरुद्दीन अंसारी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाWed, 28 May 2025 05:11 AM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला

हंसडीहा। हंसडीहा महगामा नेशनल हाईवे 133 पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव निवासी मेहरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार मृतक हंसडीहा से बाईक से अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान बारीडीह गांव के समीप अज्ञात हाईवा ने उसे कुचल दिया जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही हंसडीहा पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले सड़क पर आवागमन शुरू करवाया।

थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बुधवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक अपने पीछे तीन छोटे बच्चों सहित भरा हुआ परिवार छोड़ गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।