Community Harmony During Eid ul-Adha Celebration in Kandi शांति और सद्भाव के साथ बकरीद मनाने की अपील, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsCommunity Harmony During Eid ul-Adha Celebration in Kandi

शांति और सद्भाव के साथ बकरीद मनाने की अपील

फोटो कांडी एक-शांति समिति की बैठक में शामिल पदाधिकारी। कांडी प्रखंड क्षेत्र में ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व शांति व शौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 3 June 2025 05:31 AM
share Share
Follow Us on
शांति और सद्भाव के साथ बकरीद मनाने की अपील

कांडी, प्रतिनिधि। कांडी प्रखंड क्षेत्र में ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व शांति व शौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अविनाश राज ने की। शांति समिति की बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। थाना क्षेत्र में कहीं से कोई अप्रिय घटना अगर होती है तो उसकी सूचना पुलिस को तुरंत दें। बकरीद के अवसर पर जहां-जहां नमाज अदा किए जाएंगे पुलिस वहां उपस्थित रहेगी। थाना प्रभारी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा कि कुर्बानी के बाद अवशिष्ट पदार्थो को जमीन खोद कर मिट्टी में दबा दें।

उसे अन्यत्र इधर उधर नहीं फेंके। सभी ने कहा कि कांडी में हिन्दू-मुस्लिम दोनों ही समुदाय का पर्व हम सभी आपसी भाई चारे के साथ मनाते हैं। कभी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। मौके पर एसआई विद्या सागर प्रसाद, जुली टुड्डू, रौशन राम, एएसआई रघुवंश महतो, अरुण पासवान, आशीर्वाद महतो, मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, बाबू खान, मुर्तजा अंसारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।