Domestic Dispute Leads to Serious Injury of Woman in Garhwa मारपीट की घटना में महिला घायल, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsDomestic Dispute Leads to Serious Injury of Woman in Garhwa

मारपीट की घटना में महिला घायल

गढ़वा के आदर गांव में आपसी विवाद के चलते सोनम कुमारी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनम के पति उदित ने आरोप लगाया है कि उसकी बड़ी बहन की सास और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 29 April 2025 01:10 AM
share Share
Follow Us on
मारपीट की घटना में महिला घायल

गढ़वा। बरडीहा थानांतर्गत आदर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला उदित सिंह की पत्नी सोनम कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में सोनम के पति उदित ने आरोप लगाया है कि सोनम की बड़ी बहन पिंकी कुमारी की शादी एक ही गांव में हुई है। मायके से सोनम के मोबाइल पर फोन आया था। उसके बाद सोनम मोबाइल लेकर अपनी बड़ी बहन के घर बात कराने गई थी। उसी बात से आक्रोशित होकर उसकी बड़ी बहन की सास राजपति देवी, ससुर सुंदर सिंह, ननद कुंती कुमारी सहित अन्य ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में एसपी से शिकायत की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।