महिलाएं संवाद में रख रही है अपनी बातें
महिलाएं संवाद में रख रही है अपनी बातें महिलाएं संवाद में रख रही है अपनी बातेंमहिलाएं संवाद में रख रही है अपनी बातेंमहिलाएं संवाद में रख रही है अपनी बातें

महिलाएं संवाद में रख रही है अपनी बातें महिलाएं संवाद में रख रही है अपनी बातें
फोटो: 17
जमुई । कार्यालय संवाददाता
सोमवार 28 अप्रैल तक जमुई जिले के 231 जीविका महिला ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा चुका है| महिला संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना के अलावा उनके गाँव-मोहल्ले की आकाँक्षाओं को लेना| महिला संवाद के माध्यम से बिहार सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा की क्रियान्वित योजनाओं के प्रति महिलाओं को जागरूक करना|
सोमवार को जिले के दसों प्रखंड अंतर्गत माँ सरस्वती, किरण,सहारा, वर्षा, प्रतिभा, सरगम, परिवार, क्रिश्मस, जीवनशक्ति,अन्नपूर्णा, सूर्यमुखी, प्रकाश, शक्तिमान,सोना, विराट, हिमालय, विकास,श्री किशन,सद्भावना, धरती,प्रगति एवं माँ संतोषी जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद का आयोजन सम्पन्न हुआ| सभी ग्राम संगठनों में 200-300 महिलाये शमिल हुईं| महिला संवाद रथ में युक्त एलईडी के माध्यम से 45 मिनट का चलाया जाने वाल सूचनात्मक विडियो महिलाओं में जोश जगा रहा है| महिलाये तन्मयता एवं उत्साह के साथ विडियो देख रही है और योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर रही हैं| इस दौरान महिलाओं में लीफलेट और मुख्यमंत्री का सन्देश पत्र भी बांटा जा रहा है| इस दौरान जीविका कर्मियों के द्वारा महिलाओं को मार्गदर्शित भी किया जा रहा है| प्रस्तावित महिला संवाद के आयोजन को लेकर ग्राम संगठन के द्वारा महिलाओं को आमंत्रित भी किया जा रहा |
ग्रामीण स्तर पर महिलाओं की सामूहिक भागीदारी को देखकर ऐसा प्रतीत होता है की अपने घर की चौखट से निकलकर अब महिलाये अपने अधिकारों एवं अवसरों के प्रति जागरूक हो रही हैं।
29 अप्रैल को यहाँ पर होना है संवाद:
बरहट प्रखंड( लखैय व पारो गाँव), चकाई प्रखंड(कारीझाल, असनाहा, गंगाराडीह, हेथ चकाई), गिद्धौर प्रखंड(गंगरा, मौरा),ई. अलीगंज प्रखंड (दिघौत, मोहमदपुर), जमुई सदर प्रखंड (लखनपुर, मंझवे),झाझा(बरजोर, हथिया), खैरा प्रखंड(घनवेरिया, कारण नवादा), लक्ष्मीपुर प्रखंड(काला, ओझाडीह),सिकंदराप्रखंड(खुटकट, सिझौरी) एवं सोनो प्रखंड(कंधुआलबार, धोधरी)
रजलाकला पंचायत में अस्थायी नीरा काउंटर का उद्घाटन
जमुई। कार्यालय संवाददाता
जमुई जिले के झाझा प्रखंड के रजलाकला पंचायत में जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार अस्थायी नीरा काउंटर का उद्घाटन किया गया| इस काउंटर का उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार के द्वारा फीता काटकर किया गया| इस दौरान प्रबंधक सामजिक विकास, युवा पेशेवर-कृषि शालिनी कुमारी, सामुदायिक समन्वयक आशीष कुमार एवं जीविका दीदियाँ मौजूद थी|
इस अवसर उन्होंने बताया की नीरा एक पेय पदार्थ है, जिसे तार के पेड़ से सूर्योदय से पहले निकला जाता है| इसका नियमित सेवन शरीर को स्वस्थ रखता है| रजलाकला में खुले इस काउंटर में सुबह छह से आठ बजे तक नीरा उपलब्ध रहेगा|
डीपीएम् जीविका ने नीरा के उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण और विपणन के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा महिलाओं को इससे जुड़े उद्यमिता के अवसरों पर भी जागरूक किये|
उल्लेखनीय है की नीरा में कैल्शियम, आयरन, जिंक, विटामिन पाए जाते हैं| नीरा के सेवन मधुमेह, टीबी, कब्ज से भी छुटकारा मिलता है| नीरा काउंटर का उद्देश्य स्थानीय समुदाय के लोगों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराना है तथा पारंपरिक नीरा उत्पादन एवं विपणन को बढ़ावा देना है। इस पहल के माध्यम से स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक पेय नीरा को लोगों तक पहुँचाया जाएगा|
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।