19 लाख की लागत से अमरोरा में बनने वाले गार्डवाल का विधायक ने किया शिलान्यास
विधायक अनंत प्रताप देव ने अमरोरा में 19.92 लाख की लागत से गार्डवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र में विकास की समस्याओं पर चर्चा की और बताया कि सरकार सड़क, सिंचाई और शिक्षा पर काम...

खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड के अमरोरा में मंगलवार को विधायक अनंत प्रताप देव ने 19.92 लाख की लगत से मुख्य सड़क किनारे गार्डवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना और नारियल फोड़कर किया। शिलान्यास के उपरांत मध्य विद्यालय अमरोरा के प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आज तक अपने दामन में दाग नहीं लगने दिय। विरोधियों के द्वारा हमेशा काम रोकने का काम किया गया। उनके द्वारा किए गए सभी कार्यों को धरातल पर उतरने से रोका गया। उन्होंने कहा हमारे परिवार के लोंगो ने एशिया का सबसे बड़ा पावर प्लांट लगाने का काम किया।
भवनाथपुर में पावरप्लांट का शिलान्यास कराया गया था लेकिन पूर्व विधायक ने पावरप्लांट का निर्माण नही होने दिया। उन्होंने कहा कि डोमनी बराज का काम रोकवाने का प्रयास किया है। उसके कारण लोंगो के खेतों में पानी नहीं मिल पाया। मंईयां सम्मान योजना के तहत दिल्ली में भाजपा सरकार बनाई लेकिन अभी तक महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिला। बीजेपी नेतृत्व के द्वारा कहा गया था कि सभी महिलाओं को 2500-2500 रुपये प्रतिमाह देंगे लेकिन उन्होंने अभी तक महिलाओं को नहीं दिया। हमने क्षेत्र की समस्या को सदन में उठाया। क्षेत्र के विकास का मामला कई बार उठाया गया। सड़क, पानी के बिना जनता परेशान थी। जनता की आवाज विधान सभा में उठाने का काम किया। भवनाथपुर के विकास में लगे जंग को साफ करने का काम किया जा रहा है। पेयजल के लिए क्षेत्र में चापाकल लगाने का काम किया जाएगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने जनता को सिंचाई के लिए बिजली 23 घंटा दे रही है। प्रधानमंत्री आवास को केंद्र की सरकार के द्वारा बंद कर दिया गया था। गरीब परिवार को आवास योजना का लाभ नही मिल पा रहा था । मुख्यमंत्री ने अपने दम पर अबुआ आवास योजना चलाकर गरीब परिवार को घर देने का काम किया। उन्होंने कहा कि राज्य के अबुआ सरकार गरीब गुबों की सरकार है। प्राथमिकता के तौर सरकार सड़क, सिंचाई, शिक्षा पर काम कर रही है। मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सहित मुक्तेश्वर पांडेय, संवेदक नीरज सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।