माताओं के त्याग और समर्पण की वजह से ही कोई भी मकान घर बनता है: प्राचार्य
भवनाथपुर के डीएवी स्कूल में मदर्स डे पर समारोह आयोजित किया गया। माताओं का स्वागत तिलक, चंदन और पुष्प गुच्छों से किया गया। कार्यक्रम में हवन यज्ञ, दीप प्रज्ज्वलन और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।...

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय डीएवी स्कूल में मदर्स डे पर समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में माताओं के आगमन पर विद्यालय के मुख्य द्वार पर ही उन्हें तिलक, चंदन और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उसके बाद कार्यक्रम के शुरू में हवन यज्ञ किया गया। यज्ञ के बाद विद्यालय के प्राचार्य और उपस्थित माताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अतिथियों के स्वागत में विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र सचदेवा ने संबोधित करते हुए कहा कि माताएं अपने बच्चों की पहली गुरु होती हैं। माताओं के त्याग और समर्पण की वजह से ही कोई भी मकान घर बनता है।
मां शब्द के उच्चारण से ही ममता का सैलाब उमड़ पड़ता है। उक्त अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने डांडिया नृत्य, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, सलाद बनाओ प्रतियोगता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिताओं में माताओं ने हिस्सा लिया। अपने उद्गार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी विद्यालय प्रबंधन के ऐसे आयोजन से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम हमेशा होते रहने चाहिए ताकि हम सभी माताएं घरेलू कामकाज से थोड़ा सा समय निकालकर शामिल हो सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।