Muslim Community Protests Against Wakf Bill in Garhwa Demands Withdrawal वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ नगर ऊंटारी में हुआ विरोध प्रदर्शन, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsMuslim Community Protests Against Wakf Bill in Garhwa Demands Withdrawal

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ नगर ऊंटारी में हुआ विरोध प्रदर्शन

श्री बंशीधर नगर के बरडीहा में मुस्लिम समुदाय ने वक्फ बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोग सड़कों पर उतरकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से वक्फ संशोधन बिल को वापस लेने की मांग...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 12 April 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ नगर ऊंटारी में हुआ विरोध प्रदर्शन

श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बरडीहा में वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर उतर कर लोगों ने बिल के विरोध में नारेबाजी की। उस दौरान सदर मुस्ताक अहमद शेख ने बताया कि शनिवार को गढ़वा में क़र्बला के मैदान से समाहरणालय तक विशाल रैली निकाली जाएगी। वक्फ संशोधन बिल को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से उपायुक्त के माध्यम से की जाएगी। कहा कि केंद्र सरकार धार्मिक मामलों में दखलंदाजी कर रही है। हमलोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह संपति हड़पने की साजिश है। केंद्र सरकार को इस बिल को वापस लेना होगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था वक्फ बोर्ड की संपत्ति मुसलमानों की है। केंद्र सरकार संवैधानिक अधिकार के खत्म करना चाहती है। उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर वक्फ संशोधन बिल को वापस नहीं लिया गया तो सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन किया जाएगा। मौके पर सेक्रेटरी ताहीर हुसैन, हैसियत अंसारी, राकिब अनवर, साजिद अंसारी, डॉ रिज़वान अहमद, अमीर हसन, मसऊवर अंसारी, मकसूद, तोहिद अंसारी, परवेज आलम, मकबूल अहमद, अजीज अंसारी, अफ़रोज़ अंसारी, असलम, नौसाद सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।