Police Capture Fugitives Under SP s Orders in Ranka फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsPolice Capture Fugitives Under SP s Orders in Ranka

फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रंका में, एसपी दीपक पांडेय के निर्देश पर थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने रविवार रात विभिन्न गांवों से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में महेंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 29 April 2025 01:16 AM
share Share
Follow Us on
फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रंका। एसपी दीपक पांडेय के निर्देश पर थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने रविवार रात अलग-अलग गांव से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि वारंटी थाना क्षेत्र के विश्रामपुर निवासी महेंद्र उरांव, जगदेव उरांव व रामनाथ उरांव को गिरफ्तार किया गया। वहीं सेरासाम निवासी अजय कोरवा उर्फ अजय देवार, रामप्रसाद कोरवा, अवधेश कोरवा, उदय भुइयां को गिरफ्तार किया गया। वहीं कुदरूम निवासी रमेश सिंह को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके अलावा पोक्सो एक्ट के आरोपी अखिलेश भुइयां को पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो गांव से गिरफ्तार किया गया। छापेमारी दल में सब इंस्पेक्टर अनिल हेंब्रम, राजेश वर्मा, कुंदन कुमार सिंह अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।