सीढ़ी से गिरकर महिला घायल
गढ़वा के हुर मध्या गांव निवासी संजीव कुमार पासवान की पत्नी शिवानी देवी सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। रविवार शाम आंधी तूफान के दौरान छत पर चढ़ने के दौरान उनके पैर फिसल गए। परिजनों ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 29 April 2025 01:11 AM

गढ़वा। सदर थानांतर्गत हुर मध्या गांव निवासी संजीव कुमार पासवान की पत्नी शिवानी देवी सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में शिवानी के परिजनों ने बताया कि रविवार शाम आंधी तूफान के दौरान किसी काम से शिवानी अपने घर के छत पर चढ़ी थी। तूफान में जल्दी बाजी के कारण छत से नीचे उतरने के क्रम में उसके पैर अचानक फिसल गया। वह सीढ़ी से गिरकर घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।