नरेश सिंह की जीत की मनौती पूरी होने पर पूर्व मुखिया ने 111 नारियल फोड़ा
विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी नरेश प्रसाद सिंह की जीत पर कांडी प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई। शिवपुर पंचायत के पूर्व मुखिया जय किशुन राम ने सतबहिनी भगवती की पूजा की और 111 नारियल...

कांडी, प्रतिनिधि। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी समाजसेवी नरेश प्रसाद सिंह की जीत पर प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी तरह से पूजा अर्चना व खुशी मनाने के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। उसी कड़ी में प्रखंड क्षेत्र के शिवपुर पंचायत के पूर्व मुखिया जय किशुन राम ने भी पूजा अर्चना की। उन्होंने नरेश सिंह की जीत के लिए सतबहिनी भगवती के पास 111 नारियल फोड़ने की मनौती मांगी थी। मनौती पूरी होने पर रविवार को वह बाजा गाजा व सैकड़ो लोगों के साथ सतबहिनी भगवती की पूजा करने पहुंचे थे। मौके पर बिश्रामपुर क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक नरेश प्रसाद सिंह के छोटे पुत्र नवनीत कुमार सिंह भी उपस्थित थे। उस दौरान भगवती की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद मौके पर मौजूद नवनीत के साथ काफी संख्या में लोगों ने मां के सामने बारी-बारी से 111 नारियल फोड़ा। वहीं महिलाओं ने पूजा अर्चना के साथ मां के पास देवी गीत गया। उसके साथ ही मां से पूरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए अमन चैन और सुख समृद्धि की कामना की गई। उस दौरान लोग प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में नौ देव शक्तियों के मंदिर- सतबहिनी भगवती माता महादुर्गा, महालक्ष्मी, महाकाली, भैरवनाथ, भगवान भास्कर, बजरंग बली, भगवान शिव व नंदी महाराज के मंदिरों में भी पूजा अर्चना की गई। उसके साथ ही सात मंजिली साधना सह समाधि गुफा में समाधिस्थ श्याम दास बाबा का भी दर्शन पूजन किया गया। मौके पर काफी संख्या में मौजूद लोगों ने सतबहिनी मां का जयकारा लगाते हुए वीर विधायक जिंदाबाद, नरेश प्रसाद सिंह जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे। उक्त अवसर पर मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र, सतबहिनी के संत श्री हरिदास जी महाराज, डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह, जय किशुन राम, प्रियरंजन सिन्हा, खुटहेरिया पंचायत उप मुखिया अतीश सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, सुखदेव साह, शिवपुर पंचायत की मुखिया सोनी देवी, मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, वार्ड सदस्य लालती देवी, नंदकुमार राम, इसराइल अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।