भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण कल
रुद्रपुर में 30 अप्रैल को परशुराम पार्क में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रमेश वशिष्ठ, महापौर विकास शर्मा, और विधायक शिव अरोड़ा शामिल होंगे। सुबह 8 बजे कलश...
रुद्रपुर। ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में 30 अप्रैल बुधवार को परशुराम पार्क, आवास विकास कॉलोनी में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा का अनावरण रमेश वशिष्ठ, स्वामी चैतन्य जी महाराज, महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोड़ा, मीना शर्मा, मुकेश वशिष्ठ सामूहिक रूप से किया। इसकी जानकारी ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात 10 बजे हवन व वैदिक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 11 बजे भगवान परशुराम की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा। इसके बाद महाप्रसाद एवं भंडारे आयोजित होगा। वही बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में मुकेश वशिष्ठ, नितिन कौशिक, पदम शर्मा, गजानंद शर्मा, रजत दीक्षित ,देवेंद्र कौशिक, देव ऋषि शर्मा, संदीप मिश्रा,नवीन नैनवाल, विश्वनाथ शर्मा श्याम शर्मा, धीरू त्रिपाठी, डॉ. राहुल भारद्वाज, विनय दीक्षित आदि थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।