lover of minor girl kidnapped her and raped in kishanganj bihar प्यार में धोखा! बिहार में प्रेमी ने नाबालिग लड़की को अगवा कर किया रेप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar Newslover of minor girl kidnapped her and raped in kishanganj bihar

प्यार में धोखा! बिहार में प्रेमी ने नाबालिग लड़की को अगवा कर किया रेप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद परिजनों ने कोचाधामन थानाध्यक्ष को भी घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग लड़की को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाददाता, किशनगंजTue, 29 April 2025 01:33 PM
share Share
Follow Us on
प्यार में धोखा! बिहार में प्रेमी ने नाबालिग लड़की को अगवा कर किया रेप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

बिहार में एक नाबालिग लड़की को उसी के प्रेमी ने प्यार में धोखा दिया। आरोपी है कि लड़की के प्रेमी ने उसका अपहरण कर उसके साथ रेप जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया। फिलहाल लड़की अस्पताल में भर्ती है। लखीसराय जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद नाबालिग लड़की की तबीयत बिगड़ने लगी थी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत नाबालिग लड़की का इलाज चल रहा है। वहीं एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कोचाधामन थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन की सूचना के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। सूचना पर महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी सदर अस्पताल पहुंची और नाबालिग लड़की का बयान दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की का प्रेम संबंध कुछ दिनों से कोचाधामन थाना क्षेत्र के युवक के साथ चल रहा था।

ये भी पढ़ें:बिहार में दुल्हन का फिर अपहरण, निकाह कर जा रही युवती को उठा ले गए;दूल्हे को पीटा
ये भी पढ़ें:बिहार के 98 पुलिस अफसर 2 केस भी नहीं सुलझा सके, SSP ने वेतन रोका
ये भी पढ़ें:बिहार का घूसखोर इंजीनियर! 2 लाख रुपये रिश्वत लेते निगरानी विभाग ने पकड़ा

रविवार की शाम आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की को मिलने के लिए बुलाया और जबरन सुनसान स्थल पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवक नाबालिग लड़की को उसके घर छोड़ फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों ने कोचाधामन थानाध्यक्ष को भी घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग लड़की को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:गोपालगंज गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने गोली मारी, यूपी की लड़की से हुई दरिंदगी
ये भी पढ़ें:बिहार में वंदे भारत ए्क्सप्रेस का शीशा फोड़ा, पत्थरबाज को ढूंढ पकड़ने का फरमान
ये भी पढ़ें:कामकाज में बरती लापरवाही तो हर महीने 10 DCLR नपेंगे, बिहार में मंत्री का फरमान