Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsWoman Injured by Venomous Creature in Garhwa Hospitalized for Treatment
विषैला जंतु के काटने से महिला जख्मी
गढ़वा। चिनिया थानांतर्गत चिनिया गांव निवासी राकेश पासवान की पत्नी 25 वर्षीया दीपा देवी विषैला जंतु के काटने से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पता
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 11 May 2025 05:50 PM

गढ़वा। चिनिया थानांतर्गत चिनिया गांव निवासी राकेश पासवान की पत्नी 25 वर्षीया दीपा देवी रविववार को विषैला जंतु के काटने से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह घर में कुछ काम कर रही थी। उसी बीच उसके पैर में विषैला जंतु ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे चिनिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिकी उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने उसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां उसका इलाज चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।