Educational Tour to Sikkim by Swami Vivekananda College Students ऐतिहासिक स्थलों के बारे में विद्यार्थियों ने जाना, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsEducational Tour to Sikkim by Swami Vivekananda College Students

ऐतिहासिक स्थलों के बारे में विद्यार्थियों ने जाना

स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण सिक्किम के गंगटोक के लिए 5 दिन का था। छात्रों ने प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत का अनुभव किया, जैसे कंचनजंगा और त्सोमो झील।...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाSun, 11 May 2025 05:04 AM
share Share
Follow Us on
ऐतिहासिक स्थलों के बारे में विद्यार्थियों ने जाना

गालूडीह। शनिवार को स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन सालबनी के डी एल एड संकाय से शैक्षणिक भ्रमण के लिए विद्यार्थियों को सिक्किम गंगटोक ले जाया गया था । इनका यह शैक्षणिक भ्रमण 5 दिन का रहा। शनिवार को सभी विद्यार्थी एवं प्राध्यापक प्राध्यापिका लगभग दोपहर 2 बजे तक घाटशिला पहुंच गए। वहां से सभी अपने अपने घर रवाना हुए। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य कक्षा में सीखे गए ज्ञान को वास्तविक दुनिया में लागू करने का अनुभव प्रदान करना था। यह छात्रों को कक्षा के बाहर जाकर नई चीजें सीखने और अनुभव करने का अवसर देता दिया, जिससे उनकी रुचि बढ़ती और वे अधिक सक्रिय रूप से सीखने में शामिल हुए।

गंगटोक और सिक्किम की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक स्थलों के बारे में छात्रों को जानकारी मिली। विद्यार्थियों ने सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता, जैसे कि कंचनजंगा, झीलें और झरने से परिचित हुए। विद्यार्थियों ने त्सोमो झील, रिनचेनपोंग मठ, बान झाकरी झरना, और ताशी व्यूपॉइंट आदि स्थानों का भ्रमण किया। इस भ्रमण में डी एल एड विभागअ ध्यक्षा डॉ मंजुश्री प्रामाणिक, प्राध्यापक संजीव कुमार तिवारी, सुन्दरम प्रियदर्शी कमलेंदु कुमार रॉय गए हुए थे। डीएलएड के दोनों सत्र के विद्यार्थियों ने इस भ्रमण में गए हुए थे। विद्यार्थी एवं शिक्षक लगातार कॉलेज के संपर्क में थे, जिससे कि किसी भी विद्यार्थी या शिक्षक को कोई समस्या का सामना न करना पड़े। कुल मिलाकर यह भ्रमण बहुत ही अनुभव पूर्ण एवं आनंद दायक था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।