Tragic Accident Man Dies After Being Hit by Bus in Baharagora बहरागोड़ा में बस गिरे यात्री की इलाज के दौरान मौत, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsTragic Accident Man Dies After Being Hit by Bus in Baharagora

बहरागोड़ा में बस गिरे यात्री की इलाज के दौरान मौत

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बड़शोल थाना अंतर्गत, 24 अप्रैल की रात लोधनबनी गांव के धरनी माहाली को एनएच 49 पर घायल अवस्था में पाया गया। उसे अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाMon, 28 April 2025 04:57 AM
share Share
Follow Us on
बहरागोड़ा में बस गिरे यात्री की इलाज के दौरान मौत

बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बड़शोल थाना अंतर्गत अजंता होटल के समीप एनएच 49 पर बीते 24 अप्रैल की देर रात लोधनबनी गांव निवासी धरनी माहाली सड़क किनारे घायल अवस्था में पाया गया था। उसे बड़शोल पुलिस की गश्त वाहन में उठाकर उपचार के लिए बहरागोड़ा सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया था। सीएचसी में डॉक्टरों की टीम ने इलाज के दौरान व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी, दुर्घटना कैसे हुई इसका खुलासा किया गया। वहीं जांच-पड़ताल कर (बस संख्या ओडी 11 डी 0161) नील माधव नामक यात्री बस जो ओडिशा के रायरंगपुर से कोलकाता की ओर चलता है। उसी बस में बैठकर वह व्यक्ति अपने घर आ रहा था। अजंता होटल के समीप बस से उतरने के क्रम में नील माधव बस के चालक ने बस को अनदेखा कर आगे बढ़ा दिया था जिससे व्यक्ति नीचे गिर पड़ा था। नीचे गिरे हुए व्यक्ति को अनदेखा करके बस कोलकाता की ओर रवाना हो गई थी। जांच-पड़ताल में यह बात सामने आने के बाद शनिवार की देर रात बड़शोल पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए बस को जब्त कर लिया गया तथा चालक के ऊपर मामला दर्ज की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।